राजाराम नगर में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

देवास। स्व.  सत्यनारायण सिंघानिया की स्मृति में राजाराम नगर में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। आयोजक रवि सिंघानिया एवं राहुल सिंघानिया ने बताया कि कलश यात्रा गणेश मंदिर से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कथा स्थल पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में माता-बहने पीले वस्त्र व कलश धारण कर चल रही थी। यात्रा का कई जगहों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पं. शुभम दुबे ने व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर प्रथम दिवस श्रीमद भागवत कथा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव जीवन में भागवत कथा का बड़ा ही महत्व है। कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है तथा मन का शुद्धिकरण होता है। प्रत्येक मनुष्य को भागवत की संपूर्ण कथा का श्रवण करना चाहिए। भागवत से भक्ति एवं भक्ति से शक्ति की प्राप्ति होती है तथा जन्म जन्मांतर के सारे विकार नष्ट होते हैं। कथा 14 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा