भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी ने विवेकानंद जयंती मनाते हुए विद्यार्थियों को किया जागरूक




देवास। भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा द्वारा गुरुवार को को पायोनियर स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी सचिव डॉ. के.के. धूत, रेड क्रॉस सदस्य एवं पायोनियर स्कूल डायरेक्टर ने सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात रेडक्रॉस सचिव ने विवेकानंद जी की जीवनी पर आधारित उद्बोधन दिया। रेडक्रॉस द्वारा विद्यालय के बच्चों को रक्तदान करने, स्वामी जी के पद चिन्ह पर चलना, गरीब असहाय लोगों की मदद करना, रेडक्रॉस का क्या उद्देश्य है के बारे में बताते हुए जागरूक किया। साथ ही सूर्य नमस्कार एवं रक्तदान हेतु फार्म भरवाए। इस दौरान 25 से अधिक नागरिकों ने रक्तदान हेतु फार्म भरे। इस मौके पर रेडक्रॉस सचिव डॉ. के.के. धूत, डॉ. योगेश वालिम्बे, पायोनियर स्कूल डारेक्टर अनिता सांगते, एम के नागर आर सी पालीवाल,,डॉ आर सी शर्मा,,पार्षद प्रतिनिधि संजय ठाकुर, पीआरओ जयसिंह सेंधव, सुरेश शर्मा, मनीष राठी, गिरीश गोयल ओर सभी स्कूल के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। संचालन विद्यालय प्राचार्य हर्षलता शर्मा ने किया। अभार आर.सी. पालीवाल ने माना। 

Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?