गर्मी का बढ़ने लगा असर, अधिकतम तापमान 33 डिग्री पर पहुंचा!!

 

देवास-फरवरी माह के अंतिम दिनों में ही गर्मी की दस्तक शुरू हो गई है। दोपहर के समय गर्मी लोगों को अभी से परेशान करने लगी है। हालांकि सुबह और शाम को हल्की गुलाबी ठंड अब भी बराकरार है। लेकिन इन दिनों घरों में पंखें-कूलर का उपयोग शुरू हो गया है। दिन का तापमान भी 33 डिग्री पर पहुंच गया है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज कियागया। पिछले तीन चार दिनों से लगातार अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ रहा सुबह से तेज धूप खिली। 11 बजे तक सूर्य के किरणे चुभने लगी थी। बताया जा रहा है।  कुछ दिनों में अब अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान है।






Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?