इंदौर थाने में रखी गाड़ियों में लगी आग,पुलिस बुझाने में जुटी!!



इंदौर - विजय नगर थाने में रविवार सुबह आग लग गई। आग यहां खड़ी गाड़ियों में लगी। इस वजह से पूरे थाने और आसपास के इलाके दहशत में आ गए। पुलिस ने तत्काल आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं। आसपास के लोग भी मदद के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि ये आग थाने में खड़ी जब्त किए गए वाहनों में लगी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा।थाने में खड़े वाहनों की आग की लपटें निकल रही थीं। इस वजह से धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा है।






Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा