इंदौर-बैतूल मार्ग पर हुआ हादसा: बाइक से नेमावर दर्शन करने जा रहे दंपत्ति व बेटी की हुई मौत......

अंधगति से जा रहे चार पहिया वाहन चालक ने मारी थी टक्कर



देवास। महाशिवरात्रि पर्व के उल्लास के बीच जिले के इंदौर-बैतूल हाइवे पर दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। जिले के खातेगांव से दर्शन करने के लिए नेमावर जा रहे बाइक पर सवार दंपति व उनकी बेटी को चार पहिया वाहन के चालक ने अंधगति से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई, इसकी सूचना मिलते ही खातेगांव मेंं शोक की लहर छा गई।



जानकारी के अनुसार जिले के खातेगांव निवासी राजेश हरिशंकर राठौर उम्र 50 वर्ष उनकी पत्नी सुनीता राठौर उम्र 45 वर्ष व बेटी वैशाली राठौर उम्र 18 वर्ष के साथ बाइक से नेमावर सिद्धनाथ महादेव के दर्शन करने जा रहे थे। उनकी बाइक जब रामनगर के समीप पहुंची तो सामने की ओर से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहे चार पहिया वाहन के चालक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भारी भीड़ लग गई, बाद में एंबुलेंस की मदद से तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया। पति-पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि वैशाली को प्राथमिक उपचार करने के बाद हरदा रैफर कर दिया गया लेकिन गंभीर चोट होने के कारण रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। जिसके बाद हरदा में बेटी का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया है कि मृतक राजेश खातेगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स व रिपेयरिंग का व्यवसाय करते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है। 

उल्लेखनीय है कि शहर से लेकर अंचल तक में पिछले करीब पखवाड़े में 25 से अधिक छोटे-बड़े सडक़ हादसे हो चुके हैं। इनमें करीब 9 अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 12-15 लोग घायल हैं। इनमें से कई का उपचार देवास व इंदौर के निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। कुछ की हालत कई दिन के उपचार के बाद भी नाजुक बनी हुई है।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा