घर जा रहे थे,रास्ते में हुआ हादसा एक की मौत !
देवास - उज्जैन रोड स्थित ब्रिज पर तेज रफ़्तार से अ रही बस से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायल युवको को जिला अस्पताल पहुचाया गया। जहा डॉक्टर ने इलाज के समय एक युवक को मृत घोषित किया और दुसरे युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को बीके से जा रहे दो युवक रजा उर्फ़ तालिब हुसैन और जलाल मेव अपने घर कि तरफ जा रहे थे। तभी रेलवे ओवरब्रिज से एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जांच के बाद डॉक्टरों ने राजा उर्फ तालिब हुसैन को मृत घोषित कर दिया। वहीं जलाल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।घटना के बाद देर रात करीब 10 बजे आक्रोशित लोग थाना कोतवाली पहुंचे और तेज रफ्तार बसों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने देर रात फरियादी समीर नागौरी की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ धारा 304 (ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Comments
Post a Comment