गैस गोदाम परिसर में बने घर में चाय बनाते वक़्त आग लगी, एक बच्ची सहित पांच लोग आग में झुलसे !

सागर - खुरई थाना क्षेत्र के रीठौर के पास स्थित गैस गोदाम के परिसर में बने घर में गैस सिलेंडर में आग लग गई आग लगने से एक महिला और बच्ची के सहित 5 लोग आग में झुलस गये। इनमे से छोटी बच्ची 90 फीसदी जल चुकी है जिसे भोपाल इलाज के लिए पहुचाया गया है। जानकारी दी जा रही है कि खुरई थाना में बिना मार्ग पर रीठौर के पास सुनीता गैस एजेंसी के गोदाम है इसी गोदाम परिसर में गैस सिलेंडर वितरित करने वाला परिवार रहता है  परिसर में बने मकान में जब महिला चाय बना रही थी, तभी सिलिंडर भपक उठा।इनमे 5 लोगो में से बची सहित तीन कि हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया हैघायल धर्मा कुशवाहा ने बताया कि गैस गोदाम परिसर में बने घर में खाना बना रही थी कि अचानक से गैस सिलेंडर से गैस लीक होने से उसके निवास सहित आसपास में आग भभक गई। आग भभकने से वह और उसकी बेटी परी कुशवाहा झुलस गई। गैस गोदाम में काम कर रहे उसके पति रेवाराम कुशवाहा, उसके देवर मनीराम कुशवाहा और सहयोगी कर्मचारी लीलाधर रजक बचाने आए तो वह भी झुलस गए।सूचना मिलते ही एजेंसी के अन्य कर्मचारियों ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परी कुशवाहा, मनीराम कुशवाहा और लीलाधर रजक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही देहात थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान लिए। पूरे घटनाक्रम में गैस एजेंसी संचालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है सुरक्षा उपकरणों की कमी के कारण आग भभकी। परी को सागर से भोपाल रेफर किया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय