छत्ते से उड़ी मक्खियों ने युवक को मारे कई डंक, अस्पताल में भर्ती !



जावरा - जावरा के कोर्ट परिसर में लगे छत्ते से सोमवार को मधुमक्खियां उड़ने लगी। मधुमक्खियों ने कोर्ट परिसर में आए युवक पर हमला कर दिया। युवक के चेहरे सिर व शरीर में कई डंक मारे। युवक को नपा कर्मचारियों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।नपा कर्मचारी शाहनवाज ड्यूटी पर नगर पालिका आए थे। दोपहर में उन्हें कोर्ट परिसर में मधुमक्खियों के उड़ने की खबर मिली।‌ शाहनवाज ने बताया कि हम जैसे ही वहां पहुंचे तो मधुमक्खियों ने युवक अर्जुन पर हमला किया था। उसके शरीर पर मधुमक्खियां चिपकी थी। युवक बेसुध हो रहा था, उसे सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद युवक स्वस्थ्य है।



इस खबर को भी पढ़े - घूरने की बात पर हमले में 4 युवक जख्मी, जिला अस्पताल में भर्ती !

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा