समाजसेविका श्रीमती शिंदे इंदौर में हुई सम्मानित !



देवास। भारतीय बौद्ध महासभा महिला विंग द्वारा प्रज्ञा बुद्ध विहार इंदौर में सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में देवास बौद्ध समाज की महासचिव आयुष्मति संगीता शिंदे को पंचशील दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।  संगीता शिंदे ने उद्बोधन में महिलाओं को हर क्षेत्र में प्रगति का संदेश दिया। मातोश्री रमाबाई एवं सावित्रीबाई फुले के त्याग, बलिदान के बारे में बताया। इस अवसर पर देवास नगर अध्यक्ष आयुष्मति प्रमिला पाटिल, श्रद्धा शिंदे, बबीता चौहान, अध्यक्ष सुधा पाटिल, आयुष्मति सुषमा रामटेके, प्रमिला डोंगरे, रश्मि साठे उपस्थित थे।



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सरपंच के साथ मारपीट जनपद अध्यक्ष ने किया थाने का घेराव....

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !