किसानों ने सर्वे की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, कहा-कई जगह हुई फसल प्रभावित !
देवास - विगत दिनों हुई तेज वर्षा, आंधी और ओलावृष्टि से किसानों की फसल की बर्बादी, गेहूं, प्याज और लहसुन के समर्थन मूल्य पर खरीदी एवं विभिन्न मांगों को लेकर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विक्रम मुकाती के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान किसानों को ओलावृष्टि, आंधी-तूफान एवं बारिश से प्रभावित हुई फसल का सर्वे करवाकर मुआवजे की मांग पर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। यहां पर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार दिया जिसने न कर्ज माफी जैसी महती योजना को आगे बढ़ाया ना 2020 से किसान बीमा की राशि किसानों को उपलब्ध करवाई।लैंड पूलिंग किसान पर अत्याचार है इसलिए भूमि अधिग्रहण बिल 2013-14 को लागू किए जाने की मांग की। किसान कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम मुकाती ने प्याज का समर्थन मूल्य 2000 रु प्रति क्विंटल, लहसुन 5000 रु प्रति क्विंटल और गेहूं का समर्थन मूल्य 3000 रु की मांग की।
इस खबर को भी पढ़े - रोड क्रॉस करते समय टक्कर से 5 फीट उछलीं, कर्क रेखा देखने गया था कपल !


Comments
Post a Comment