गुमशुदा महिला का शव मिला !

उज्जैन - उज्जैन जिले के महिदपुर के ग्राम आलाखेड़ा में एक महिला का शव मिला जिसमे बताया जा रहा है कि महिला महिदपुर के ग्राम आलाखेड़ा कि है, जो 2 दिन से गायब थी। मामला राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम आलाखेड़ा का है। यहां पर ईश्वरसिंह की पत्नी कैलाशबाई का शव उसी के खेत के पास मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि 3 मार्च को 11 बजे महिला के पति ईश्वरसिंह ने थाने पहुंचकर पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ईश्वर सिंह का कहना है कि उसकी पत्नी 2 मार्च की रात से कुछ काम का बोलकर गई थी। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। ईश्वरसिंह की जानकारी पर पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया था। महिला के परिजनों का आरोप है कि उसके पति ईश्वरसिंह ने कुछ लोगों के साथ मिलकर कैलाशबाई को मौत के घाट उतारा है। आरोप है कि उसके पति ईश्वर सिंह के एक महिला से नाजायज संबंध थे। इसकी जानकारी कैलाशबाई को लग गई थी। महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। परिजनों और ससुराल वालों से भी पूछताछ की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने का बाद ही कुछ खुलासा हो सकता है। पुलिस जाँच कर रही है 


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा