शहर में तैयार हो रहे 14 संजीवनी क्लिनिक !



देवास। शासन की जनहित की योजनाओं में शहर में 14 स्थनों पर संजीवनी क्लिनिक तैयार हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विधायक गायत्री राजे पवार द्वारा गत दिनों संजीवनी क्लिनिक की नींव रखी गई थी तथा शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करने हेतु कहा गया था। आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि शहर में 14 स्थानों पर अलग अलग वार्डो में संजीवनी क्लिनिक बनाये जा रहे हैं। इसका लाभ शहर के वार्डवासियों को शीघ्र ही मिलने लगेगा।
आयुक्त ने सहायक यंत्री इंदु प्रभा भारती, सौरभ त्रिपाठी, जितेन्द्र सिसोदिया, उपयंत्री विजय जाधव को निर्देश दिए हैं कि चल रहे कार्यो की प्रतिदिन मानिटरिंग करें तथा गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें।





Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा