पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न !

आम आदमी पार्टी बनी राष्ट्रीय पार्टी 

देवास जिले से दर्जनभर कार्यकर्ता ,पदाधिकारी हुए शामिल



देवास। आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ता ने पटाखे फोड आतिषबाजी कर ढोल ताशे के साथ मिठाई बांटकर इंदु पुरी भेल भोपाल में भव्य जश्न पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल एवं राष्ट्रीय सह सचिव पंकज सिंह के मुख्य अतिथि में मनाया गया।जुलूस निकालकर लोगों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। जिसमें देवास जिले से  देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा सचिव सुनील सिंह ठाकुर  के नेतृत्व दर्जनभर कार्यकर्ता शामिल हुए। श्री ठाकुर ने कहा कि 10 साल में पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना पार्टी की स्वच्छ छवि को दर्शाता है। जिस तरह से 10 वर्षो में ही पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बन जाना व 2 राज्यों में सरकार बनाना यह जनता के अटूट विश्वास का ही परिणाम है। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार व महंगाई की  धुर विरोधी रही है। भ्रष्टाचार और महंगाई को लेकर अब तक कई आंदोलन भी पार्टी कर चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली की सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की स्वच्छ छवि और उनकी योजनाओं ने जिस तरह से लोगों का दिल जीता है, लोगों के काम हुए हैं स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराने के जो काम हुए हैं वह एक मिसाल के तौर पर देखा जा रहा हैं और उसी का परिणाम है कि आज हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी घोषित हुई है। देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा सचिव श्री ठाकुर  के नेतृत्व मे पार्टी के  पदाधिकारियों कार्यकर्ता लोकसभा प्रभारी आईए खान, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश यादव,  जाकिर खान, धर्मेंद्र सिंह, बाजीराव पाटोले, अखिलेश यादव खातेगांव,  बाबुलाल मालवीय आगर,, जितेन्द्र सिंह चौहान, चंदु यादव, एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष  राकेश आजाद,  अनिल जाट, सलमान सदर सहित दर्जनभर कार्यकर्ता पदाधिकारी जुलूस एवं जश्न कार्यक्रम में शामिल हुए। उक्त जानकारी जिला उपाध्यक्ष जाकिर खान ने दी।






Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय