श्री रणवीर हनुमान मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड के साथ दी गई भजनों की प्रस्तुति !



देवास। श्री रणवीर हनुमान मंडल द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर भजन संध्या एवं सुंदरकांड का आयोजन किया गया। भजन गायक सोनू निगम ने बताया कि शहर में एक साथ 4 स्थानों पर आयोजन हुए। जिसके अंतर्गत प्रात: 5 बजे से राम रहीम नगर मंदिर पर, दोपहर 12 बजे मिश्रीलाल नगर, शाम 5 बजे गणेशपुरी मंदिर एवं रात्रि 9 बजे नाथ मोहल्ला हनुमान मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड के साथ भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, गायक श्री रामकृष्ण पटेल ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मण्डल के महेश पाटीदार, कपिल केथवास, राज शर्मा आदि ने भी सहयोग दिया। अंत में आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।









Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन