लापता युवक की कुएं में मिली लाश : किसान का इकलौता बेटा था, गांव में परचरी पुराण सुनी फिर घर नहीं लौटा !

खंडवा - जिले में एक युवक गायब हो गया। गायब हुए परिवार के लोगो ने पुलिस थाने में जाकर गुमशुदगी सुचना दी। गायब हुए युवक कि लाश उसी के खेत में बने कुए से मिली। 18 वर्ष के युवक की मौत के कारण अज्ञात है। वह गाँव में चल रही परचरी पुराण में शामिल होने गया था। लेकिन बाद में घर नही पंहुचा। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को दिया। यह घटना छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के गांव बडियाग्यासुर की है। पुलिस के अनुसार मृतक गोपाल सिंह 30 मार्च को गाँव में स्थित आश्रम पर चल रही परचरी पुराण में शामिल होने गया था। उस समय मृतक का पूरा परिवार परचरी में था। लेकिन दोपहर बाद परचरी खत्म होते हुए गांव वाले अपने घर चले गए। गोपाल के देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर पिता बिसनसिंह राजपूत ने तलाश की। उसके दोस्तों से जानकारी ली] लेकिन कहीं कुछ पता नही चला।शुक्रवार दोपहर को पुलिस थाना छैगांवमाखन पर बेटे गोपाल राजपूत की गुमशुदगी दर्ज कराई और रिश्तेदारों सहित खंडवा और आसपास ढूंढ़ने निकल गए। 
बेटे गोपाल को तलाश रहे थे कि गांव से सूचना आई कि उसकी लाश खेत पर बने कुएं में मिली है। उस कुएं पर रात के समय भी पिता ने अपने दोस्तों के साथ जाकर देखा था लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पिता बिसनसिंह खेत पर पहुंचे तो होश उड़ गए। उनकी दो बेटियों के बीच इकलौता बेटा था। एक बेटी दिव्यांग है, परिवार में कोई कलह नहीं था। बेटे गोपाल ने आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह खेती में हाथ बंटा रहा था। इधर, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन