प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त कर सुशासन की स्थापना की जाएगी- सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल !

  • मध्यप्रदेश में आप की सरकार बनते ही दिल्ली मॉडल किया जाएगा लागू!
  • जिले की सभी विधानसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी आप पार्टी!


देवास। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल का प्रथम नगर आगमन पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में भोपाल बाईपास पर पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव की  रणनीति को लेकर सर्किट हाउस पर पदाधिकारियों से चर्चा की। उसके पश्चात देवास शाजापुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लोकसभा सचिव सुनील सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नगर में वाहन रैली वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैल भोपाल चौराहा, नाहर दरवाजा, जनता बैंक, सुभाष चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए  मल्हार स्मृति मंदिर पहुंची। मल्हार स्मृति मंदिर मैं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।


प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त कर सरकारी योजनाओ का लाभ  आम नागरिकों तक पंहुचाकर दिल्ली माडल को मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही लागू किया जाएगा। इसके बाद मण्डी धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान अग्रवाल समाज के प्रेम नारायण अग्रवाल व समाजजन द्वारा भी शाल श्रीफल भेंट कर रानी अग्रवाल का सम्मान किया गया।। इस अवसर पर प्रदेश सह सचिव इन्द्र विक्रम जीत सिंह, कमल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, ज़ाकिर खान, लोकसभा सह सचिव रविन्द्र उपाध्याय, जिला सचिव निकिता सूर्यवंशी, सह   सचिव धर्मेंद्र सिंह, सादिक बासीर पटेल, ब्लाक अध्यक्ष सुनील चौहान, मेहरबान सिंह चौहान, राहुल चंद्रावत, 


डा भंवर सिंह जागीरदार, मनोज कणठाली, प्रहलाद सिंह राठौड़, धर्मेन्द्र मिलाना, जगदीश बडगुजर, गुलाब सिंह सेधव, कमल परासर, मनोरमा राठोर, चन्दु यादव, रेवाराम जाट, रितेश खत्री, संतोष लोहाना,राकेश आजाद, एस सी विंग जिला अध्यक्ष डा आर पी झाला, सुरज सिंह राठौड़, शंकर सिंह सोलंकी, शकील शेख़, इनामुल रेहमान खान, रमेश मगलानी इन्दौर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लोकसभा प्रभारी आइए खान ने किया। आभार श्री ठाकुर ने माना उक्त जानकारी जिला उपाध्यक्ष ज़ाकिर खान ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

देवास की महिला ने दिया दो सिर वाली बच्ची को जन्म, डॉक्टर्स की निगरानी में...!