भाजपा अजा मोर्चा जूनियर मंडल की बैठक में हुई पदाधिकारियों की नियुक्ति !



देवास। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा जूनियर मंडल की बैठक अध्यक्ष प्रेम बालोदिया के नेतृत्व में मंडल कार्यालय पर संपन्न हुई। बालोदिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। हमें तन मन से लगना है और जन-जन तक पहुंचकर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पहुंचाना है। चुनाव से पहले कई चुनौती आएगी, उनसे हमें लड़कर देवास में पुनः भाजपा का परचम लहराना है। 


विधायक गायत्रीराजे पवार, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल की अनुशंसा एवं जूनियर मंडल महामंत्री गणेश पटेल, सीनियर मंडल महामंत्री संतोष पंचोली, जूनियर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी व अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय दायमा की सहमति पर अजा मोर्चा जूनियर मंडल में पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें कार्यालय मंत्री रितेश चौहान, नगर मंत्री राजा बामनिया एवं मीडिया प्रभारी राकेश मालवीय को नियुक्त किया गया। 


सभी नवीन पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक पारस, नगरमंत्री दीपक चंद्रभान, नगर कोषाध्यक्ष मुकेश सोनगरा, बाबूलाल चौहान, गिरधारी लाल चौहान सहित मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?