आध्यात्मिक ऊर्जा मानव मन व शरीर को पावरफुल बना देती है- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी !




देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग सेंटर की ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा जिले की मुख्य संचालिका प्रेमलता दीदी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को सीआईएसएफ यूनिट बीएनपी में योग एवं शारीरिक व्यायाम शिविर का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आध्यात्मिक ऊर्जा मानव शरीर व मन को पावरफुल बना देती है। धन शरीर की रक्षा नहीं कर सकता शरीर की रक्षा के लिए शारीरिक व्यायाम करें। साथ ही मानसिक व्यायाम भी अति आवश्यक है जो मन को पॉजिटिव विचारों से भरता है। मस्तिष्क शरीर के सभी अंगों को पॉजिटिव ऊर्जा शक्ति पहुंचाता है। 


ध्यान हमारे द्वारा किए गए कई सकारात्मक कार्यों में मदद करता है। तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को व्यायाम अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर सीआईएसएफ कमांडेंट एस एस मीणा एवं निरीक्षक ब्रजभान, ब्रह्माकुमारी मनीषा बहन, अपुल श्री बहन, हेमा बहन, रुचि राजपूत, आरती रघुवंशी, एकता बहन, विवेक भाई, पी रेड्डी, विक्रांत भाई, शौकीन आदि ने शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ लिया।







Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मे प्रबंधक एवं अधिकारीयो ने दिया ईमानदारी का परिचय