मेहंदी और रंगोली के माध्‍यम से दिया जा रहा है मतदान का संदेश.....

भारत सागर न्यूज/देवास - जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिये अभियान निरंतर जारी है। कहीं रैली, कहीं सभा, कहीं रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रो में मतदाता जागरूकता के लिये सेल्फी पाइंट भी बनाये गये हैं। मतदाता जागरूकता गतिविधियों में मेहंदी बनायी जा रही है। साथ ही जगह-जगह रांगोली बनाकर भी मतदान का संदेश दिया जा रहा है। 



महाविद्यालयों में भी विशेष प्रयास हो रहे हैं। नव मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है। बालिकाएं कॉलेजों में मेहंदी लगाकर मतदान का संदेश दे रही हैं। जिले में मतदाता जागरूकता के स्लोगन भी लिखे जा रहे हैं।















Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा