देवास शहर में जिला एवं पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च.....





भारत सागर न्यूज/देवास - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के घोषणा के दृष्टिगत आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। इसी तारतम्य में आज जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा देवास शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। 



फ्लैग मार्च शहर के सयाजी द्वार, तहसील चौराहा, नावेल्टी चौराहा, घंटा घर, जनता बैंक चौराहा, नाहर दरवाजा, पठान कुआं, मुक्ति मार्ग, तोड़ी, बालगढ़, बालगढ़ चौराहा, विकास नगर चौराहा, एबी रोड से होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय पर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में  जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण शामिल थे।




 







Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन