वन विभाग के कर्मचारियों ने शहीद वनकर्मी मदनलाल वर्मा की याद में किया विष्णुसहस्रनाम का पाठ।




भारत सागर न्यूज/देवास। सोलह श्राद्ध पक्ष में शहर के मण्डुक पुष्कर पर वीर शहीदो की आत्मशांति हेतु विष्णुसहस्त्रनाम पाठ का आयोजन किया जा रहा है। चतुर्थ दिवस पर शहीदों की आत्मशांति के लिए देश के अमर शहीदों व वन विभाग के वनकर्मी स्व.श्री मदन लाल वर्मा को याद कर श्रध्दासुमन अर्पित कर श्री विष्णुसहस्रनाम पाठ का सामुहिक पाठ किया गया। पाठ के पश्चात राष्ट्रगान गा कर भारत माता की जय के नारे लगाए गए।


आयोजन के दौरान वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि वीर शहीदो की आत्मशांति के लिए साथ ही हमारे विभाग के मदनलाल जी वर्मा की याद में विष्णुसहस्रनाम का पाठ किया एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए। पाठ में देवेंद्र सिंह चौहान वन परिक्षेत्र अधिकारी देवास राघवेंद्र प्रसाद तिवारी जिला अध्यक्ष वन कर्मचारी संघ देवास महेश वर्मा,किशन कुरील पुंडरी, कतिवारी  नवले अमन मिश्रा, रामकिशोर मिश्रा,गोखले जी, श्याम शर्मा ज्योति जाट, महेंद्र सिंह तोमर, चुंडावत जी,आशीष शर्मा महेंद्र पवार एवं कार्यक्रम के संयोजक दीपक नाईक सहित साथीगण उपस्थित थे। 



















Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा