महिला कर्मचारियो द्वारा पींक थीम पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई.....




भारत सागर न्यूज/देवास। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अन्तर्गत स्वीप गतिविधि मे नगर निगम द्वारा निरंतर नये नवाचार किये जाकर मतदाताओ को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक करने के लिए निरंतर जागरूकता के कार्य किये जा रहे है। जिसके अन्तर्गत 20 अक्टुबर शुक्रवार को निगम पुरूष एवं महिला अधिकारियो एवं कर्मचारियो द्वारा पींक ड्रेस पहनकर रैली निगम कार्यालय से निकाली गई। आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा हरी झण्डी दिखकार रैली का शुभारंभ किया। रैली भगतसिह मार्ग, तहसील चौराहा, एमजी रोड होते हुए रैली का समापन मल्हार स्मृति आडिटोरियम मे हुआ। 


रैली मे मतदाताओ को जागरूक किये जाने हेतु '' सारे काम छोड दो सबसे पहले बोट दो'', आओ सब मिलकर गांए हम देने वोट जरूर जायें'', लोकतंत्र हो तभी महान सब करें जहां मतदान'' कर्तव्यों से कोई न रूठे किसी का वोट कभी न छूटे'' सब से बढबकर दाता है भारत के मतदाता है'', आन बान और शान से सरकार बने मतदान से'' के स्लोगनो के बेनर हाथ मे लिये अधिकारियो व कर्मचारियो द्वारा पींक ड्रेस मे रैली मे भाग लिया। इस अवसर पर निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, दिनेश चौहान, कार्यालय अधिक्षक अशोक उपाध्याय, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, आदि सहित निगम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
















Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन