कलेक्‍टर गुप्‍ता और एसपी उपाध्‍याय ने किया माताजी टेकरी पर व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण.....

  • नवरात्रि में शनिवार और रविवार शाम 06 बजे बाद सिर्फ शंख द्वार से एन्‍ट्री रहेगी। 
  • श्रद्धालु जुते/चप्‍पल पार्किंग स्‍थल पर ही रखे, टेकरी पर जुते/चप्‍पल पहन कर नहीं जाये। 



भारत सागर न्यूज/देवास - कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता और एसपी श्री संपत उपाध्‍याय ने शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की ज्‍यादा भीड़ के दृष्टिगत माताजी टेकरी पर व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि शाम 06 बजे बाद सिर्फ शंख द्वार से एन्‍ट्री रहेगी। उन्‍होंने कहा कि श्रद्धालु जुते/चप्‍पल पार्किंग स्‍थल पर ही रखे। टेकरी पर कोई भी जुते/चप्‍पल पहन कर नहीं जाये और असुविधा से बचे।  





     कलेक्‍टर गुप्‍ता ने कहा कि श्रद्धालुओं को कतार में दर्शन करायें। भीड़ को देखते हुए सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं करें। अधिकारियों को जिस स्‍थान पर ड्यूटी लगाई गई है। वे उस स्‍थल पर तैना‍त रहें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सफाई, पेयजल, ट्राफिक और पार्किंग संबंधि निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्‍टर प्रवीण फुलपगारे, एएसपी जयवीर सिंह भदोरिया, सीएसपी दीशेष अग्रवाल, नगर निगम आयुक्‍त रजनीश कसेरा सहित अन्‍य अधिकारी थे।

















Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन