आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर 3 प्रकरण किए दर्ज

 





भारत सागर न्यूज/देवास - जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में वृत सोनकच्छ  में आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही कर 03 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्यवाही के दौरान 38 देसी मदिरा प्लेन पाव, 30 विदेशी मदिरा बीयर केन, 6 विदेशी मदिरा बीयर बोतल, 450 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। 



लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। जप्त सामाग्री का मूल्य लगभग 53 हजार 050 रुपए है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक निधि शर्मा, आबकारी आरक्षक विकास गौतम और दीपक तटवाड़े शामिल थे। देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।














Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा