देवास में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग खाद्य प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।




भारत सागर न्यूज/देवास - अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन देवास ने बताया कि दीपावली के अवसर पर आम जनता को मिलावट रहित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ प्राप्त हो इसके लिए जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को देवास के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर आशीर्वाद मावा भंडार जवाहर चौक देवास से मावा (लूज), शिवशक्ति मावा भंडार बस स्टेण्ड कुम्हार गली देवास से मावा (लूज) एवं गायत्री स्वीट्स से मावा बर्फी (लूज) के नमूनें लेकर जाँच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गये। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दीपावली के त्यौहार को देखते हुए कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।






















Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा