देवास जिले को पिछले तीन दिनों में यूरिया के तीन रैक मिली

  • देवास रैक पाईंट पर 2 से 3 दिन में इफको लिमिटेड का लगभग 26 सौ मी. टन यूरिया मिलेगा
  • जिले को रबी सीजन में 30 हजार 315 मी. टन यूरिया प्राप्त हुआ, आज दिनांक तक 21 हजार 982 मी. टन यूरिया का किया वितरण




भारत सागर न्यूज/देवास - जिले में रबी सीजन के लिए लगातार उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। जिले को पिछले तीन दिनों में यूरिया के तीन रैक प्राप्‍त हुई है। जिसमें नेशनल फर्टिलाईजर्स लिमिटेड 1387 मी. टन, चम्बल फर्टिलाईजर्स लिमिटेड 1206 मी. टन एवं बृम्हपुत्र वैली फर्टिलाईजर्स का 2658 मी. टन यूरिया प्राप्त हुआ है। देवास रैक पाईंट पर 2-3 दिन में इफको लिमिटेड का लगभग 2600 मी. टन यूरिया रैक मिलने वाला है। इस प्रकार जिले को रबी सीजन 2023 में 30 हजार 315 मी. टन यूरिया प्राप्त हो चुका है। आज दिनांक तक रबी सीजन 2023 में 21 हजार 982 मी. टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है।




     किसान भाईयों से अपील है कि यूरिया का उठाव हेतु अपनी भूमि की मूल ऋण पुस्तिका एवं आधारकार्ड साथ लेकर ही जाये। किसान भाई शासन द्वारा निर्धारित मूल्य यूरिया 266.50 पर ही उर्वरक क्रय करें। यदि किसी भी प्रतिष्ठान पर उर्वरक अधिक दर पर विक्रय किया जाता है, तो उसकी सूचना संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या संबंधित तहसीलदार को देवें।


     उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में डबललॉक केन्द्र से सभी सहकारी समितियों में यूरिया की आपूर्ति की जा रही है, जो किसान सदस्य हैं वे अपनी-अपनी समितियों से उर्वरक क्रय करें तथा शेष किसान जिले के डबललॉक केन्द्रों, विपणन सहकारी समिति,  एम.पी. एग्रो एवं निजी विक्रेताओं के यहां से उर्वरक क्रय कर सकते हैं। किसान भाई यूरिया का अनावश्यक भण्डारण न करें। जिले में लगातार यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चत कराई जा रही है।















Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा