नगर जनहित सुरक्षा समिति ने की श्रमिकों के लिए प्रार्थना




भारत सागर न्यूज/देवास। उत्तरकाशी में टनल हादसे में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के प्रयास हो रहे हैं। श्रमिकों की कुशलता के लिए देवास में भी प्रार्थना का दौर चल रहा है। रविवार को नगर जनहित सुरक्षा समिति ने टेकरी पर पहुंचकर मां चामुंडा से श्रमिकों के लिए प्रार्थना की। समिति के अनिलसिंह बैस ने बताया, कि श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए शासन-प्रशासन अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। 



हमने मां चामुंडा से श्रमिकों के सकुशल बाहर निकालने के लिए प्रार्थना की है। हमें पूर्ण विश्वास है, कि मां चामुंडा हमारी प्रार्थना को अवश्य ही स्वीकार करेंगी। जल्द ही सभी श्रमिक सकुशल बाहर आएंगे। इस अवसर पर समिति के विनोदसिंह गौड़, सुभाष वर्मा, सुनीलसिंह ठाकुर, अनोप दुबे, सुरेश रायकवार, राजेंद्रसिंह गौड़, उमेश राय, विजयसिंह तंवर, यश वर्मा, श्रीराम कुमार, श्रीकांत श्रीवास्तव, तकीउद्दीन काजी आदि उपस्थित थे।














Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा