शासकीय विद्यालय में मनाया गया तुलसी विवाह




भारत सागर न्यूज/देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में तुलसी विवाह किया गया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि देवउठनी एकादशी के अवसर पर विद्यालय में तुलसी विवाह संपन्न हुआ। श्रीमती अर्चना वर्मा ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को भारतीय संस्कृति से परिचित कराने के लिए सभी त्यौहार मनाये जाते हैं। देवउठनी एकादशी पर तुलसी जी  का शालिग्रामजी से विवाह संपन्न कराया जाता है। 



विद्यालय में तुलसी जी का मंडप  गन्ने से सजाया गया और साड़ी ओढ़ाई गई। आरती के पश्चात सभी को मिठाई  एवं स्टेशनरी वितरित कि गई।इस अवसर पर श्रीमती नाजमा खान,सुश्री सूर्य बाला बघेल, राजेश चौहान,श्रीमती कविता वर्मा,राजेशस्वर्णकार, अनिल मालवीय,मोहन मालवीय उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन बाल कैबिनेट के सदस्य ने किया।














Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा