देवास में परिवहन विभाग ने कार्यवाही कर 18 हजार रूपये शमन शुल्‍क वसूला






भारत सागर न्यूज/देवास - जिले में परिवहन विभाग के दल द्वारा यात्री वाहनों के विरूद्ध आज विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान में देवास के भोपाल एवं मक्सी मार्ग पर पर यात्री बसों की चैकिंग कार्यवाही की गई है।


      जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा, यातायात थाना प्रभारी पवन बागड़ी तथा परिवहन दल के द्वारा मार्ग पर सघन जांच की जाकर लगभग 48 यात्री बसों को चैक किया गया। 



          जिसमें एक यात्री बस क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन करते पाये जाने के कारण जप्त कर अभिरक्षा में ली गई। वाहनों में अनियमिता पाए जाने पर 18 हजार शासकीय राजस्व शमन शुल्क वसूल किया गया। देवास जिले में यात्री वाहनों के विरूद्ध चैंकिंग अभियान निरन्तर जारी रहेगा।









Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा