20 दिनों तक निकली प्रभातफेरी, अखंड रामायण पाठ, शोभायात्रा निकाल किया भण्डारा




भारत सागर न्यूज/देवास। अयोध्या में हुई प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का पावन उत्सव वार्ड क्रं. 19 ढांचा भवन में विविध धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया गया। मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के 20 दिन पूर्व से ही लगातार प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें प्रतिदिन 400 से अधिक नगरवासी उपस्थित होते थे। प्रभात फेरी का विभिन्न स्थानों पर स्वागत पुष्प वर्षा एवं जलपान के साथ किया जाता था। 21 जनवरी को अखंड रामायण पाठ बैठी, जिसका समापन 22 को प्रात: हुआ। तत्पश्चात हवन के साथ पूर्णाहुति दी। 



                                             अयोध्या में हुई भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के समय महाआरती की गई। महाआरती के बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में आकर्षण का केंद्र भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी की झांकी रही। यात्रा में हजारों की संख्या में भक्तजन सम्मिलित हुए। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया।  शोभायात्रा के बाद भंडारे (महाप्रसादी) का आयोजन हुआ। उक्त आयोजन में समस्त नगरवासियों का सराहनीय योगदान रहा।










Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन