21 जनवरी को सयाजी द्वार पर आतिशबाजी के साथ होगी महाआरती

 - स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संस्था साहस ने मनाया स्थापना दिवस




भारत सागर न्यूज/देवास। युवाओं के प्रेरणा पुंज स्वामी विवेकानंद जी की 161 वीं जयंती (युवा दिवस) के उपलक्ष्य में विगत वर्ष संस्था साहस का शुभारंभ हुआ था। आज संस्था ने अपना प्रथम स्थापना दिवस मनाया। संस्था सदस्य यश वर्मा ने बताया कि बीते एक वर्ष में संस्था ने युवाओं के हितो, राष्ट्र के पुनर्निर्माण, सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में कई सामाजिक कार्य किए। अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पूर्व संध्या पर संस्था द्वारा 21 जनवरी को  प्रभु श्रीराम की महाआरती का आयोजन सयाजी द्वार पर किया जाएगा। संस्था ने अपने द्वितीय वर्षगांठ पर सयाजी द्वार स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए युवाओं के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही विवेकानंद जी द्वारा बताए गए सही मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


              इस अवसर पर नयन कानूनगो, शुभम जाधव, मोहित जाट, अमन जाधव, राजेश्वर यादव, बंधन चौधरी, सागर परिहार, देवेन्द्र पडियार, अभिषेक चौहान, हर्ष गेहलोत, अनुराग परमार, श्रवण पांचाल, राज सोलंकी, अनिकेत माली, संजय राणा, अतुल पटेल, अरुण पटेल सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।









Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन