विद्यार्थियों ने बनाई संपूर्ण रामायण की 450 पेंटिंग



 

भारत सागर न्यूज/देवास। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले में संपूर्ण वातावरण राममय हो गया है। इसी संदर्भ में सयाजी द्वार पर निजी विद्यालय के विद्यार्थियों ने संपूर्ण रामचरितमानस की पेंटिंग बनाई। जिला शिक्षा अधिकारी एचएल खुशाल ने बताया, कि सयाजी द्वार पर नगर के प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों ने रामचरितमानस के बालकांड से लेकर उत्तरकांड तक संपूर्ण रामायण को 450 पेंटिंग के माध्यम से प्रकट किया। पेंटिंग में बच्चों ने रामायण के सभी पात्रों को बहुत ही हृदय से प्रस्तुत किया। 


                        खुशाल ने बताया, कि राम हमारे भारतीय संस्कृति के आराध्य हैं और इसी भावना को प्रकट करने के लिए यह अनूठा आयोजन किया गया। इस आयोजन को देखने के लिए नगर के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल के विद्यार्थी एवं शिक्षक दोपहर तीन से साढ़े 5 बजे तक यहां पर आए और सभी ने इस रामायण को अपने हृदय में संजोया। प्रदर्शनी को सभी नागरिकों और बच्चों ने सराहा और मनोहरी पेंटिंग की प्रशंसा की। इस अवसर पर एडीडीपीसी ओपी दुबे, बीआरसी किशोर वर्मा, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुधीर सोमानी, नूतन हायर सेकंडरी प्राचार्य विष्णु वर्मा, अशोक साहू, प्रधान अध्यापक महेश सोनी, एसएन नामदेव, पंकज वर्मा, मनोज बजाज, आदिल पठान आदि शिक्षक उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन