चन्द्रलोक नगर के मुख्य मार्ग के निर्माण, नालों की सफाई व जीर्णोद्धार को लेकर महापौर को दिया आवेदन



भारत सागर न्यूज/देवास। बालगढ़ मील रोड स्थित चन्द्रलोक नगर के मुख्य मार्ग का निर्माण एवं नाले की सफाई कर निर्माण कराए जाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता आर.बी. भाई पटेल ने बुधवार को महापौर जनसुनवाई में आवेदन दिया। पटेल ने शिकायत में बताया कि बालगढ मील रोड पर स्थित चंद्रलोक नगर के पार्षद द्वारा शासन की रािश से पूरे क्षेत्र में नए रोड बनाए गए हैं। लेकिन कई वर्षो के बाद आज भी चंद्रलोक नगर का मुख्य मार्ग का निर्माण नही हो पाया है। 


                                       उक्त सडक निर्माण के लिए पार्षद से बता की तो उनका कहना था कि नगर निगम द्वारा राशि नही आई है। नगर के पास स्थित मंदिर से लगा एक नाला है, जिसमें काफी गंदगी फैली हुई है और सडक पर बहता रहता है। जिससे आसपास के क्षेत्र में लोग आए दिन बीमार होते रहते है। विगत दिनों नगर की अधूरी पड़ी सडकों के निर्माण के लिए विधायक द्वारा 2 करोड 46 लाख रूपए स्वीकृत हुए है। यदि इन रूपयो का सही इस्तेमाल किया गया तो देवास की जर्जर सडके दुरूस्त हो सकती है। साथ ही गंदगी फैला रहे नालों का भी विकास हो सकता है। दो माह पूर्व चंद्रलोक नगर में नालियों का निर्माण किया गया था।                



                                                                                                                         जो अब तक खुली पडी हुई है। यदि समय रहते नालियों को नही ढका गया तो आसपास रहने वाले बच्चें नालियों में गिर सकते है। पटेल ने कलेक्टर महापौर एवं निगम आयुक्त से मांग की है कि शीघ्र ही चंद्रलोक नगर के मुख्य मार्ग का निर्माण किया जाए एवं गदंगी फैला रहे नालों का भी दुरुस्तीकरण किया जाए।









Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

सरपंच के साथ मारपीट जनपद अध्यक्ष ने किया थाने का घेराव....