आगामी त्यौहार को लेकर हुई शांति समिति की बैठक आयोजित

 

भारत सागर न्यूज/भौरासा निप्र/चेतन यादव - नगर में आने वाले त्योहारों जैसे होली रंग पंचमी एवं अन्य त्योहारों को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें आने वाले त्योहारों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। जैसे नगर वासियों से शांतिपूर्ण तरीके से सभी त्योहार मनाने की बात कही गई, वही जैसे कई निर्णय लिए गए। नगर में बड़े वाहनों पर प्रतिबंध रोड पर लोगों द्वारा अस्थाई रूप से  किए  गए। अतिक्रमण हटाना जैसे कई निर्णय लिए गए। 


इस अवसर पर भौरासा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने नगर के कई मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर  मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष संजय जोशी, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला, पत्रकार मनोज जोशी, प.अभय नागर, पत्रकार चेतन यादव, सरदार खान, वकील आफताब खान, अययूब खान, अनार सिंह लोधी आदि लोग उपस्थित थे। 

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा