उज्जैन कलेक्टर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से की मुलाकात, मजिस्ट्रियल जांच के दिए निर्देश




भारत सागर न्यूज़/उज्जैन - श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सोमवार को हुई आगजनी में घायल पुजारी व अन्य को त्वरित रूप से जिला अस्पताल उज्जैन में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज जारी हैं। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और अस्पताल प्रबंधन को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य हैं। घायलों को बेहतर उपचार मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया है कि स्थिति सामान्य हैं, श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व की तरह दर्शन भी सुचारू रूप से जारी हैं।

कलेक्टर ने 3 दिन में जाँच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

उज्जैन कलेक्टर श्री सिंह ने मंदिर में हुई आगजनी की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मृणाल मीना और अपर कलेक्टर उज्जैन श्री अनुकूल जैन द्वारा संपूर्ण घटना की जांच की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने 3 दिन में जांच समिति को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्री सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर में घटनास्थल का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री सिंह श्री सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा के साथ सोमवार को महाकालेश्वर मंदिर में घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दुर्घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना ना हो इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए।

आगजनी की घटना के संबंध में दी जानकारी

कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने बताया की महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़कर कपूर की थाली में लगने से आग गर्भगृह में फैली। जिसे त्वरित रूप से काबू भी पा लिया गया था। आग लगने से 14 पुजारी घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल रूप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक रूप से इलाज किया गया। पहले आठ घायलों को फिर सभी को बेहतर इलाज की दृष्टि से अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति सामान्य हैं, श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी दर्शन सुचारू रूप से जारी हैं।


Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?