आबकारी विभाग ने वृत्‍त सोनकच्‍छ के ग्राम बाबई में कार्यवाही कर 1 प्रकरण किया दर्ज




भारत सागर न्यूज/देवास। जिले में आबकारी विभाग द्वारा कलेक्टर ऋषव गुप्‍ता के निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के दल द्वारा वृत्‍त सोनकच्‍छ के ग्राम बाबई में कार्यवाही कर 1 प्रकरण दर्ज किया गया। कार्यवाही में 16 पेटी प्लेन देशी मदिरा जब्त की गई, जिसमें 144 ब्लक लीटर मदिरा होने पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)व(2)क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 


जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 56 हजार रूपये है। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक निधि शर्मा, आबकारी आरक्षक दीपक टटवाडे, विकास गौतम, निकिता परमार शामिल थे। देवास जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा