राष्ट्रीय सीनियर पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 3 स्वर्ण पदक Players won 3 gold medals in the National Senior Penchak Silat Competition




भारत सागर न्यूज/देवास। किट यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ओडिशा में 10 से 13 जून 2024 तक 12वीं सीनियर पेंचक सिलाट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मप्र के 27 खिलाड़ी ने भाग लेकर 3 स्वर्ण, 3 रजत व 3 कांस्य पदक जीते। पेंचक सिलाट एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष अबरार एहमद शेख ने बताया की मप्र के विभिन्न जिलों के 31 खिलाड़ी का चयन किया गया, जिसमे 27 खिलाड़ी ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। खिलाडिय़ों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल एवं देवास खेल एवम युवा कल्याण विभाग द्वारा पदक प्राप्त करने पर सभी को बधाई दी।


राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पदक विजेता खिलाड़ी  



        दिशा रेड्डी सोलो इवेंट्स में स्वर्ण पदक, लक्ष्मी मालवीय देवास और महेंद्र स्वामी इंदौर ने टैंडिंग फाइट में स्वर्ण पदक, हिमांशु शर्मा, निहारिका राजपुरोहित भोपाल ने रजत पदक फाइट  में, भूमिका जैन ने टुंगल में रजत पदक, प्रांजल बुडानिया, हर्ष जयसवाल ने गांडा इवेंट्स में कांस्य पदक और फाइट में हिमांशी जाट  इंदौर, अजय कैला रीवा ने कांस्य पदक जीता, जागृति योगी, ऋषभ जायसवाल, धैर्य पांडे, देवास, आसिफ अली, आशू कुमार, शोभित आडवाणी, रितिका कुशवाहा, चिंतामणि विश्वकर्मा, सोनाली मौर्य, रीना गुर्जर भोपाल, तुलसी बैरागी मंदसौर, अमित रजक सतना, अनुश्री कुशवाहा, विशाखा कोल, पिंकी कोल, ईशान सराफ जबलपुर, धर्मराज डांगी राजगढ़ अपने अपने वर्ग समूह में अच्छा प्रदर्शन किया।


टीम कोच अभय श्रीवास और जैनब खान ने मैनेजर रहे..... 



खिलाड़ी के पदक जीतने पर गायत्री राजे पंवार, महाराज विक्रम सिंह, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सभापति रवि जैन, मनीष सेन नेता प्रतिपक्ष, रामदयाल यादव पार्षद, मप्र ओलंपिक संघ अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह, भोपाल तात्या टोपे स्टेडियम ज्वाइंट डायरेक्टर बी एस यादव, असिस्टैंड डायरेक्टर विकास सर, खेल विभाग के खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर सोमानी, समाजसेवी प्रमोद गोंडवाल, संदीप जाधव कोषाध्यक्ष, यूनिवर्शल मार्शल आर्ट अकादमी के सभी खिलाड़ी, कोच, पालकगण ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।





Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा