राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में देवास के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जीते 4 पदक
भारत सागर न्यूज/देवास। मप्र तैराकी संघ द्वारा हाल ही में 13 जून को ग्वालियर के मानसिंह स्टेडियम मे 52वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने बढ-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपना हुनर दिखाया। जिसमें देवास के खिलाडियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में देवास के सय्यम वर्मा ने 3 कांस्य पदक, सृष्टि वर्मा ने 1 रजत पदक के साथ खिलाड़ियों ने कुल 4 पदक अर्जित किए।
देवास के अधिकतर खिलाड़ी फाइनल तक खेले। उक्त जानकारी देवास जिले के तैराकी संघ सचिव ओ.पी. जगावत ने दी। तैराकी संघ देवास एवं विरसावरक तरण पुष्कर के सभी सदस्यों ने खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी।
इसे भी पढे - मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 20 लोग घायल
Comments
Post a Comment