आबकारी विभाग ने बागली वृत्‍त में कार्यवाही कर दो प्रकरण किये दर्ज





भारत सागर न्यूज/देवास। जिले में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के दल द्वारा वृत्त बागली(ब) में गस्त कर नेवरी में होटल/ढाबों पर कार्यवाही की गई, जिसमें 15 पाव प्लेन, 05 पाव विदेशी मदिरा, 04 केन बीयर बरामद की गई तथा देवगढ़ में एक मोटर साइकिल पर 15 लीटर हाथ भट्टी परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 



कार्यवाही में 2 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जप्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 64 हजार रूपए है। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रेकवार, आबकारी आरक्षक आशीष गुप्ता, अरविंद जिनवाल, सैनिक केदार चौधरी शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन