बारिश में भी बुजुर्ग से लेकर युवाओं ने किया योग, पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम
भारत सागर न्यूज/देवास। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में श्री खेड़ापति होटल प्रांगण में योग कराया गया। जिसमें बुजुर्ग से लेकर युवाओं ने बारिश में भी योग किया। आध्यात्मिक गुरु इंदर सिंह नागर ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथि के रूप में मनोरमा सोलंकी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से चंद्रावत व अजय गुप्ता उपस्थित थे।
इसे भी पढे - 500 रूपए प्रतिवर्ष की वृद्धि एवं सेवानिवृत्ति पर एक लाख रूपए दिए जाने के आदेश का आज तक नही हुआ पालन
योगगुरु मोहनलाल शर्मा के साथ नारी शक्ति के रूप में परिणीता बागदरे व संतोष जोशी ने उपस्थित योग साधकों को प्रोटोकॉल अनुसार योग कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। संचालन चेतन उपाध्याय ने किया व आभार अनंत जोशी ने माना। इस अवसर पर विशेष रूप से अजबसिंह ठाकुर, प्रकाश सिंह, मदनसिंह धाकड़, संजय जोशी, रितु सावनेर, सुनील आर्य, प्रकाश बागदरे, गिरधारीलाल पंवार, अनंत नारायण, अर्पण सोलंकी आदि उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment