पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आष्टा में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कार्यक्रम में हुए शामिल
भारत सागर न्यूज/सीहोर/आष्टा/रायसिंह मालवीय। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 12 जून को प्रात: 7:30 बजे डोडी आष्टा से प्रस्थान कर 8:30 बजे पीथापुरा ग्राम गोविंदपुरा (सिद्धिकगंज) आष्टा पहुंचें।
इसे भी पढे - कलेक्टर को दिया प्रथम स्मरण पत्र, जनसुनवाई में पीड़ित पति ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
यहां आपने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, जिला भाजपा महामंत्री धारा सिंह पटेल, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा आदि के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती स्वाति उपाध्याय मिश्रा, एसडीओपी आकाश अमलकर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री पटेल देवास के लिए प्रस्थान किया।

Comments
Post a Comment