पं. सौरभ लक्की शर्मा राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नियुक्त Pt. Saurabh Lucky Sharma District President of Rashtriya Parshuram Sena Yuva Vahini




भारत सागर न्यूज/देवास। राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्राह्मण समाज हित में निरंतर सफलतापूर्वक कार्य कर रही है। राष्ट्रीय परशुराम सेना ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए संस्था के संरक्षक पं. दीपक मिश्रा की सहमति एंव प्रभारी पं. हेमंत त्रिपाठी की अनुशंसा से प्रदेशाध्यक्ष पं. देव शर्मा ने पं. सौरभ शर्मा (लक्की) को राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी जिला देवास का अध्यक्ष नियुक्त किया है। 





इस नियुक्ति पर समस्त ब्राह्मण समाज, मित्रजनों ने हर्ष प्रकट कर पं. सौरभ शर्मा (लक्की) को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष पं. सौरभ शर्मा ने सभी का आभार प्रकट करते हुए समाज की एकता और शक्ति को बढ़ाने के साथ ब्राह्मण युवाओं में बेहतर संस्कार की शिक्षा के लिये संकल्प लिया। उक्त जानकारी ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ पं. आकाश अवस्थी ने दी।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा