श्रीराम की जमीन पर वर्षों से खेती कर रहे थे अवैध कब्जाधारी, प्रशासन ने मौके पर जाकर की कार्रवाई



भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में राम मंदिर से जुड़ी एक जमीन पर कई वर्षों से हुए कब्जे को शनिवार को प्रशासन की टीम द्वारा हटाया गया। प्रशासन की टीम पुलिस सुरक्षा के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पंहुची। मौके पर उपस्थित देवास तहसीलदार सपना शर्मा ने बताया कि लगभग 18 बीघा जमीन पर कई वर्षो से शबीर नामक व्यक्ति का कब्जा था। बाद में उसके परिवार ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया था।



जमीन से जुड़े इस प्रकरण में न्यायालयीन आदेश के आने के बाद प्रशासन ने मौके से कब्जा हटाया। साथ ही अतिक्रमण से जमीन को मुक्त कराया। बता दें उक्त कब्जा की गई जमीन पर अवैध कब्जाधारियों के द्वारा खेती की जा रही थी। जिसके बाद प्रशासन की टीम मय पुलिस बल के मौके पर पंहुची और खेत में जेसीबी चलाकर कब्जा मुक्त कराया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा