भौरासा धर्मशाला के रसोईघर, नवनिर्मित हाल के फर्शीकरण का शुभारंभ
- एक साल में बनाने का समाजजन ने लिया संकल्प
भारत सागर न्यूज/भौंरासा/चेतन यादव। औदुम्बर महासभा भौंरासा धर्मशाला में रसोईघर और नवनिर्मित हाल एक साल में सजधज कर तैयार हो जाएगा। यह संकल्प औदुम्बर महासभा भौंरासा के कार्यक्रम में सभी समाजजनों ने लिया। इस अवसर पर बदनावर के वरिष्ठ समाजसेवी योगेंद्र शर्मा ने अपने संकल्प को पूरा करते हुए शेष 3 लाख 50 हजार रुपए नगद समाजजनों को भेंट किए। पूर्व में एक लाख इक्यावन हजार रुपए भेंट किए थे। इस तरह उन्होंने रसोई घर के निर्माण के लिए पांच लाख एक हजार रुपए समाज को प्रदान किए।
रसोईघर का भूमिपूजन
कार्यक्रम में रसोई घर का भूमि पूजन योगेंद्र शर्मा और उनके पोते ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ औदुम्बर नागरिक मंच के अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी, वरिष्ठ समाजसेवी सोनकच्छ के अध्यक्ष कृष्णकांत दुबे, देवास के अध्यक्ष राधेश्याम जोशी भी उपस्थित थे। पूजन विधि नगर पंचायत भौरासा के अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी संजय जोशी ने करवाई ।
फर्शीकरण प्रारंभ
वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी, वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र उपाध्याय और वरिष्ठ औदुम्बर नागरिक मंच के अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी तथा इंदौर के समाजसेवी चंद्रशेखर जोशी ने नवनिर्मित हाल के फर्शीकरण कार्य का शुभारंभ किया। यह संकल्प 20 वर्ष पूर्व वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी ने उनकी पत्नी स्वर्गीय सौभाग्यवती सुरेखा जोशी की स्मृति में लिया था। तब 91 हजार रुपए का कोटा स्टोन प्रदान किया गया था। उसी को लगाने का कार्य शुरू किया गया है।
प्रारंभ में भगवान परशुराम जी के चित्र पर जगदीश चंद्र जोशी और योगेंद्र शर्मा ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,,,,।
अभिनंदनीय सहयोग
कार्यक्रम में नीमच के ओमप्रकाश चौधरी, जो भौंरासा के रहने वाले हैं, भी मंच पर उपस्थित थे। उन्होंने 25 हजार रुपए नगद राशि हाल के सौंदर्यकरण के लिए, महेंद्र उपाध्याय ने अपनी स्वर्गीय धर्मपत्नी सौभाग्यवती रजनी उपाध्याय की स्मृति में 11हजार रुपए प्रदान किए हैं।अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ के महासचिव उमेशजी द्विवेदी ने अपने माता-पिता की स्मृति में 10 हजार रुपए नकद प्रदान किए। सोनकच्छ के अध्यक्ष कृष्णकांत दुबे ने 5 हजार रुपए, जगदीश चंद्र जोशी ने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय सौभाग्यवती दुर्गा देवी जोशी की स्मृति में 5 हजार रुपए, इंदौर के भोजराज मंदिर के ओम दुबे ने 10 हजार रुपए, भौंरासा के समाजसेवी संरक्षक ओमप्रकाश चौधरी ने 11हजार रुपए नवनिर्मित हाल के सौंदर्यीकरण के लिए दिए हैं। इसी तरह देवास के अध्यक्ष राधेश्याम जोशी ने नवनिर्मित हाल के सौंदर्यीकरण के बाद 12 पंखे देने का संकल्प लिया। बखतगढ़ के श्रवण गौर ने 5100 देने की घोषणा की। युवा भाजपा नेता, देवास के युवा समाजसेवी सुदर्शन गोपाल जी दुबे ने अपनी ओर से 3500 रू नगद 10 बोरी सीमेंट के पेकेट प्रदान किए। देवास महासभा के पूर्व अध्यक्ष सतीश दुबे ने संकल्प लिया है कि वे इस अभिनंदनीय कार्य में अपनी ओर से भी सहयोग प्रदान करेंगे।
हर घर से सहयोग का संकल्प
भौंरासा औदुम्बर समाज के सभी परिवारों में खासकर 24 में से 22 परिवारों ने संकल्प लिया है कि वह कम से कम 11 और अधिकतम सहयोग राशि इस भवन निर्माण के महान कार्य में प्रदान करेंगे।
निर्माण कार्य की प्रशंसा
प्रारंभ में भौंरासा महासभा के अध्यक्ष राजेश जोशी, संरक्षक ओमप्रकाश चौधरी ने वरिष्ठ समाजसेवियों, आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अधिकतम सहयोग देने के लिए वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी ने प्रेरित किया। महेंद्र उपाध्याय, जगदीश चंद्र जोशी, कृष्णकांत दुबे, ओम प्रकाशजी चौधरी, योगेंद्र शर्मा, श्रवण गौर सभी ने शुरू किए गए निर्माण कार्य की तारीफ की। भौंरासा समाज की संगठन शक्ति की प्रशंसा करते हुए अपील की कि समाजजन अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम में समाजसेवी अशोक दुबे और चंद्रशेखर जोशी ने भी निर्माण कार्य को लेकर अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।
भौंरासा की पूरी टीम
औदुंबर ब्राह्मण महासभा भौंरासा के अध्यक्ष राजेश जोशी परसाई महाराज,उपाध्यक्ष संतोष चौधरी, धर्मेंद्र पाठक सचिव, अमित चौधरी सचिव, जयप्रकाश चौधरी कोषाध्यक्ष, सुशील चौधरी सह कोषाध्यक्ष, अरविंद चौधरी भवन व बर्तन प्रभारी, समीर चौधरी मीडिया प्रभारी नितेश चौधरी, संरक्षक ओम प्रकाश चौधरी कृष्ण चौधरी।
कार्यकारिणी- संजय चौधरी, नरेश दुबे, रजत चौधरी, नूतन चौधरी, तपेश चौधरी, संचालन करता प्रांशु चौधरी,आयुष चौधरी, प्रीतेश चौधरी, घनश्याम बंटी चौधरी,समाजगण संजय जोशी नगर पंचायत अध्यक्ष, रामकृष्ण चौधरी, राजेंद्र चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, प्रकाश नारायण चौधरी,रघुनंदन चौधरी, फनिश पाठक,शुभम दुबे,नितेश चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment