सहकारिता विभाग का विप्पी इण्डस्ट्रीज कर्मचारी साख सह, संस्था के सदस्यों ने किया घेराव

- संस्था में लाखों के हुए गबन की जांच शीघ्र किए जाने की मांग








भारत सागर न्यूज/देवास। विप्पी इण्डस्ट्रीज कर्मचारी साख सह, संस्था मर्यादित, देवास में हुए गबन की शीघ्र निष्पक्ष जांच को लेकर संस्था के सदस्यों ने सोमवार को गिरते पानी में सहकारिता विभाग का घेराव किया। संस्था सदस्यों ने बताया कि विप्पी इंडस्ट्री कर्मचारी साख सहकारी संस्था मर्यादित देवास के पदाधिकारियों द्वारा 70 लाख रुपए राशि का गबन किया गया है। जिसकी जांच चल रही है। संबंधित विभाग की टीम ने एक माह में जांच करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन माह बाद भी जांच अधुरी है। आज तक जाँच का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है और ना ही जांच टीम द्वारा संतुष्टि पूर्ण जवाब दिया गया है। 





                      विशेष जांच टीम में बी.एल. गोठवाल जी आज दिनांक तक कंपनी में अंकेक्षण के लिए उपस्थित ही नहीं हुए है तो उनके अंकेक्षण का क्या होगा और उनकी रिपोर्ट कब मिलेगी, यह समझ से परे हैं। जिस तरह से उक्त अंकेक्षण का कार्य किया जा रहा इससे ऐसा लग रहा है कि यह कार्य इस वर्ष तक भी पूर्ण हो पायेगा या नहीं? क्योंकि जांच टीम की ओर से कोई भी व्यक्ति यह बताने को तैयार नहीं है कि कितना समय और लगेगा। संस्था में हुए गबन के विरोध में सभी पीडित सदस्य बरसते पानी में सहकारिता विभाग पहुंचे और आवेदन सौंपकर एक सप्ताह में रिपोर्ट पूरी करने व दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। 



                                                       यदि शीघ्र जांच की रिपोर्ट नही आती है तो संस्था के सभी सदस्य जन आंदोलन को मजबूर होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी। इस दौरान बडी संख्या में संस्था के पीड़ित सदस्य उपस्थित थे।




Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा