शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में मनाई गई गुरु पूर्णिमा

 


भारत सागर न्यूज/देवास। शासकीय विद्यालय महाकाल कॉलोनी में रविवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव उल्हासपूर्वक मनाया गया। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने माता सरस्वती पूजन किया। उसके पश्चात बच्चों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर अपने विचार रखें। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने कहा कि गुरु हमारे जीवन के अंधकार को दूर करता है एवं में जीवन पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। 



              हमारा भी कर्तव्य है कि हम गुरु के बताए मार्ग पर चलें और हमेशा अनुशासन में रहे। इस अवसर पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता भी रखी गई। सभी बच्चों को स्टेशनरी एवं मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं शिक्षक पालक समिति के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्यों ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा