खाटू श्याम जी की अनन्य भक्त आरती टांक की स्मृति में पौधे वितरीत कर दी श्रद्धांजलि
भारत सागर न्यूज/देवास। कलयुग की मीरा नाम से मशहूर आरती टांक की सडक़ हादसे में मौत होने पर श्याम भक्तों में शौक व्याप्त है। शायद ही कोई ऐसा भक्त होगा जो, श्याम की दीवानी आरती टांक को न जानता हो। बाबा की भक्ति में हर समय लीन रहने वाली भक्त स्व. आरती टांक की स्मृति में श्रीजी बेटी बचाओ-बेटी पढाओ सेवा समिति ने देवशयनी एकादशी पर पौधा एवं महाप्रसादी वितरण के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति सचिव घनश्याम मोदी एवं अध्यक्ष रुक्मणी परमार ने बताया कि अमृत नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर के सामने श्रीजी बेटी बचाओ-बेटी पढाओ सेवा समिति ने श्याम भक्त स्व. टांक को सर्वप्रथम दो मिनिट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसे भी पढे - माताजी टेकरी पर खाद्य विभाग के अधिकारियों और उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं ने पौधारोपण किया
तत्पश्चात श्याम भक्तों को औषधीय पौधों के साथ केले की महाप्रसादी का वितरण किया गया। अंत में मंदिर के पास स्थित बगीचे में पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर शिव अग्रवाल, सी.के. निमा, अनु नीमा, पदम सिंह पवार, ज्योति बैरागी, लक्ष्मी पवार सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। उक्त जानकारी कैलाश राव कदम ने दी।

Comments
Post a Comment