सरस्वती शिशु मंदिर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए आयोजित

  • राधा एवं कृष्ण के स्वरूप में नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला संचलन








भारत सागर न्यूज/देवास। ग्राम भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर मेंढकीचक विद्यालय में प्रांत की योजना के अनुसार शिशु नगरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भैया बहनों को विद्यालय से कृष्ण और राधा का स्वरूप बनाकर संचलन ढोल-धमाके के साथ मयूर पार्क ले जाया गया। नागरिकों ने भैया-बहनों का जगह-जगह स्वागत किया। विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें अंताक्षरी प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता, मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।



            कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व शिशु वाटिका प्रमुख प्रतिभा गुप्ता दीदी व ज्योति चौरे दीदी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथि परिचय प्रधानाचार्य सुनीता घुले दीदी ने करवाया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा भैया बहनों को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में अतिथिगण एवं माताओं को प्रसाद वितरण किया गया ।


Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा