पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करना हमारी जिम्मेदारी है - विधायक सोनकर

  • आने वाली हमारी पीढ़ी स्वस्थ हो उसके लिए एक पेड़ अवश्य लगाए 



भारत सागर न्यूज/भौरासा/चेतन यादव। वृक्षारोपण करना प्रकृति, समाज एवं अपनी आने वाली पीढ़ी के प्रति हमारी जवाबदेही वृक्षारोपण की महत्ता को आज के दौर में प्रत्येक व्यक्ति जानता है। इसीलिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान से लोगों को जोड़ने का काम किया है। वृक्षारोपण का यह कार्य एक ईश्वरीय कार्य है।  प्रकृति के प्रति हमें जितना संवेदनशील होना चाहिए कहीं ना कहीं उसमें कुछ चुक हो रही है। क्योंकि हममें से ही कुछ हैं जो इन हरे भरे वृक्षों को काटने से भी चूकते नहीं है। वृक्ष कटाई स्व आने वाले दुष्परिणाम कि उन्हें शायद अनुभूति भी नहीं है। वही आग्रह किया कि आने वाली हमारी पीढ़ी स्वस्थ हो उसके लिए एक पेड़ अवश्य लगाए। उक्त बातें क्षेत्रीय विधायक डॉ राजेश सोनकर द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान में 2 लाख 51 हजार पौधे लगाने के महाअभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत पांदा जागीर के भगवान देवनारायण मंदिर परिसर में कहीं। सर्व प्रथम भगवान देवनारायण मंदिर में दर्शन कर आशिर्वाद लिया! विधायक डॉ राजेश सोनकर का पांदा जागीर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया! देवनारायण मंदिर प्रांगण में 501 पौधे मियावाकी विधि ( जापानी विधि) से वृक्षारोपण किया गया। विधायक सोनकर ने मौजूदा लोगो को पोधा लगाने व उसकी देखभाल करने को लेकर एक संकल्प भी दिलवाया। साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धि गिनाई। वही विधायक द्वारा ग्रामीणों की मांग पर देवनारायण मंदिर पर टीन सेट के लिए 5 लाख रूपए की राशि सहित काम लगवाने की घोषणा की।




     कार्यक्रम में विधायक सोनकर के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरुलाल अटारिया, वरिष्ठ भाजपा नेता तेज सिंह बघेल,बहादुर सिंह पिलवानी, देवी सिंह गुर्जर भगत जी,मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मोडरिया, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री महेश पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सेंधव, गौतम सिंह राजपूत, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कैशर सिंह यादव, हुकम सिंह पंवार,लक्ष्मण सिंह गुर्जर,मेहरबान सिंह चौधरी, बबलू ठाकुर, मंडल महामंत्री संजय यादव, राधेश्याम रैकवार, राजाराम गुर्जर,मनोहर सिंह कराड़ा,जीवन सिंह ठाकुर,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील चावडा,जनपद सदस्य पप्पी यादव, पांदा के सरपंच मुकेश गुर्जर,रवि पटेल , प्रेमनारायण सेठ, विपिन गुर्जर ,राहुल गुर्जर, प्रेमसिंह चौधरी,कमल गुर्जर ,परबतजी चौधरी ,राजाराम पाटीदार, गोपाल खाती,मानकचंद पाटीदार,अ.जा.मोर्चा मंडल अध्यक्ष माधव बोड़ाना सहित अन्य पदाधिकारी व ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रवि पटेल ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन