कलयुगी पिता ने शराब के नशे में पत्नी व बेटियों पर किया जानलेवा हमला !
भारत सागर न्यूज नेटवर्क, देवास/खातेगांव, अनिल उपाध्याय। जिले के खातेगांव Khategaaon क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक पिता ने शराब के नशे में अपने ही परिवार पर हमला बोल दिया।
खातेगांव थाना अंतर्गत खातेगांव- सतवास मार्ग पर स्थित धायली गांव में कलयुगी पिता ने शराब के नशे में अपनी बच्चियों पत्नी व सांस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोग गंभीर घायल हो गये । सूचना मिलने पर खातेगांव पुलिस ने मौके पर पंहुचकर गंभीर हालत में चारों को इलाज के लिए खातेगांव के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राण घातक हमले का मामला दर्ज किया है।
खातेगांव प्रभारी विक्रांत झंझोट ने बताया कि जंजाल खेड़ी थाना कन्नौद निवासी बृजेश करोड़िया की 10 वर्ष पूर्व खातेगांव थाना क्षेत्र के धायली गांव की अनसूया बाई से विवाह हुआ था। पिछले 5-6 महीने से पति बृजेश द्वारा चरित्र शंका को लेकर पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके कारण पत्नी अपनी दोनों बच्चियों के साथ मायके ग्राम थायली में रह रही है। बृजेश जो कि इन दिनो इंदौर मे रहता है, शनिवार रात को शराब के नशे में वह उसकी ससुराल ग्राम धायली पंहुचा और बातचीत के दौरान पत्नी से उसका विवाद हो गया जिसके बाद उसने गुस्से में आकर उसने दोनों बच्चियों पत्नी व सांस पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खातेगांव के सरकारर अस्पताल लेकर पहुंची जहां मौजूद डॉ आशीश खान ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया।

Comments
Post a Comment